Sunday, November 1, 2026
HomeBiharBihar IAF Helicopter Emergency Landing : मुजफ्फरपुर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की...

Bihar IAF Helicopter Emergency Landing : मुजफ्फरपुर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत सभी सुरक्षित

मुजफ्फरपुर (बिहार), भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर में खराबी आने के बाद बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि पायलट समेत सभी लोग सुरक्षित हैं. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार के अनुसार हेलीकॉप्टर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री गिराने के बाद दरभंगा से लौट रहा था.

बाढ़ वाले इलाके में इमरजेंसी लैंडिंग

एसएसपी ने कहा, ‘हेलीकॉप्टर ने औराई प्रखंड के अंतर्गत आने वाले बाढ़ वाले इलाके में आपात लैंडिंग की. हेलीकॉप्टर में भारतीय वायुसेना के जवान सवार थे और अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया था.’

हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग सुरक्षित

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा, ‘ हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. हालांकि, एहतियात के तौर पर और स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज के लिए उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा है.’

भारतीय वायुसेना ने दी ये जानकारी

भारतीय वायुसेना ने बताया कि वायु सेना के एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को बिहार के सीतामढी सेक्टर में बाढ़ राहत कार्यों के दौरान एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. हेलीकॉप्टर में 2 पायलट सहित 3 कर्मी सवार थे जो सुरक्षित हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image