Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsHurricane Helene: अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान से भारी तबाही, मरने वालों की...

Hurricane Helene: अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 227 हुई

फ्रैंकफर्ट (अमेरिका), अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 227 हो गई. इस भयानक तूफान ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में भारी तबाही मचाई और 6 राज्यों में लोगों की मौत हुई है. तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों के शवों को निकालने का काम एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी जारी है.

हेलेन तूफान से बड़े पैमाने पर नुकसान

बता दें कि‘हेलेन’ 26 सितंबर को तट पर आया और उसने फ्लोरिडा से उत्तर की ओर बढ़ते हुए व्यापक पैमाने पर विनाश किया. तूफान के प्रभाव से हुई भीषण बारिश में कई मकान बह गए, कई सड़कें नष्ट हो गईं तथा बिजली एवं मोबाइल फोन सेवाएं ठप हो गईं.

अब भी कई लोग लापता

तूफान में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 225 थी और इसके अगले दिन यानी शनिवार को ‘साउथ कैरोलाइना’ में दो और लोगों की मौत के मामले सामने आए. यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं.इस बात का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि मृतक संख्या कितनी और बढ़ सकती है.‘हेलेन’ 2005 में ‘कैटरीना’ तूफान के बाद अमेरिका की मुख्य भूमि पर आया सबसे घातक तूफान है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image