Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsPunjab Blast News: पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 लोगों...

Punjab Blast News: पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 लोगों की मौत, 30 घायल

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में देर रात जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 घायल हो गए। हादसा सिंहावाली-कोटली रोड स्थित दो मंजिला फैक्ट्री में हुआ।

Punjab factory Blast: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी क्षेत्र में स्थित एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में हुए धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई, और करीब 30 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को बताया यह हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ.

सिंहावाली-कोटली रोड पर स्थित 2 मंजिला फैक्ट्री में ब्लास्ट

लांबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने फोन पर बताया कि धमाका सिंहावाली-कोटली रोड पर स्थित 2 मंजिला फैक्ट्री में हुआ जहां प्रवासी मजदूर काम करते थे. घायलों को एम्स बठिंडा समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायल लोगों में से ज्यादातर की हालत खतरे से बाहर है. धमाके के कारणों की जांच जारी है.

धमाके के कारणों की जांच शुरू

श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि धमाका फैक्ट्री के निर्माण खंड के एक कमरे में हुआ जिससे छत ढह गई. एसएसपी ने कहा कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि धमाका पटाखा निर्माण इकाई में प्रयुक्त सामग्री के कारण हुआ, लेकिन वास्तविक कारण का पता जांच और फॉरेंसिक परीक्षण के बाद ही चलेगा.

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के चौथी बार फाइनल में पहुंचने पर बोले कप्तान रजत पाटीदार, कहा-‘बस अब एक मैच बाकी है, मिलकर जश्न मनाएंगे’, जानें फिल सॉल्ट की बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image