Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsMakar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर गंगासागर मेले में भारी भीड़, लाखों...

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर गंगासागर मेले में भारी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Gangasagar Mela 2026: हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में किसानों का जयपुर मार्च किसान स्वाभिमान रैली के तहत प्रस्तावित था, लेकिन सरकार और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच देर रात सहमति बनने पर इसे स्थगित कर दिया गया। बेनीवाल समर्थकों के साथ नागौर से रवाना हुए थे, लेकिन अजमेर-नागौर सीमा पर वार्ता सफल होने के बाद मार्च रोक दिया गया।

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार की सुबह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी और सागर द्वीप में बंगाल की खाड़ी के संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया. श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड का सामना करते हुए सूर्योदय के समय स्नान किया और दक्षिण 24 परगना जिले के द्वीप पर स्थित कपिल मुनि आश्रम में प्रार्थना की जहां गंगासागर मेला का आयोजन हो रहा है. शाही स्नान दोपहर 1 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 24 घंटे तक चलेगा.

देश के विभिन्न कोनों से आने वाले भारी जनसमूह को देखते हुए राज्य सरकार ने कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित सागर द्वीप पर वृहद व्यवस्था की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि समुद्र और गंगा की सहायक नदी हुगली नदी के संगम पर अधिक से अधिक लोगों के स्नान करने की उम्मीद है क्योंकि ‘शाही स्नान’ तो अभी शुरू होना है.

पहली बार जल ड्रोन तैनात

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वार्षिक मेले के मद्देनजर जिलों में तथा कोलकाता के रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पहली बार अत्याधुनिक जल ड्रोन, जिन्हें ‘बचाव ड्रोन’ के रूप में भी जाना जाता है, को तट के किनारे निरंतर निगरानी के लिए तैनात किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि ‘इन ड्रोनों को विशेष रूप से कपिल मुनि आश्रम और मुख्य स्नान घाटों के आसपास निगरानी बढ़ाने के लिए तैनात किया गया है. ये बचाव ड्रोन 100 किलोग्राम तक का भार ले जाने में सक्षम हैं और संकट में फंसे श्रद्धालुओं को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकते हैं.’

ये भी पढ़ें: Magh Mela 2026: प्रयागराज में माघ मेले में एकादशी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 9 लाख से अधिक ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image