Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsChhattisgarh Accident: जशपुर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर, हादसे में...

Chhattisgarh Accident: जशपुर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत

Jashpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार तड़के पतराटोली गांव के पास कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक कार में सवार थे और टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Jashpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया. जहां कार और ट्रक की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव के पास तड़के उस समय हुई जब कार सवार लोग जशपुर की ओर जा रहे थे.

5 लोगों की मौके पर हुई मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी.

चराइडांड इलाके के निवासी थे कार सवार

अधिकारी ने बताया कि दुलदुला थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग चराइडांड इलाके के निवासी थे. शवों की शिनाख्त की जा रही है.

ये भी पढ़ें: IndiGO Crisis: DGCA ने उड़ान में व्यवधान पर इंडिगो के CEO को भेजा कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image