Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsBikaner Accident: राजस्थान के बीकानेर में भीषण हादसा, दो कारों की जोरदार...

Bikaner Accident: राजस्थान के बीकानेर में भीषण हादसा, दो कारों की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले के सिखवाल क्षेत्र में सोमवार देर रात 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ लोग खिड़कियों से बाहर जा गिरे।

Bikaner Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां दो कार की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोग खिड़कियों के कांच तोड़ते हुए निकलकर बाहर सड़क पर गिर गए.

मृतकों की हुई शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात सिखवाल इलाके में 2 कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें मनोज जाखड़, करण, सुरेंद्र कुमार, दिनेश और मदन सारण की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल मं भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है.

खिड़की तोड़कर बाहर गिरे 2 लोग

उसने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार में सवार एक-दो लोग खिड़कियों को तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे जिससे वे घायल हो गए. शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों का उपचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Jagdeep Dhankhar Resignation: जगदीप धनखड़ कार्यकाल के बीच इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति, जानें उनसे पहले किस किसने किया ऐसा ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular