Chamba-Nurpur Highway Accident: चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां चंबा जिले के ककीरा स्थित घार क्षेत्र में एक इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर लगभग गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में वाहन में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 लोग घायल हो गए.
कार में 10 पर्यटक थे सवार
पुलिस के मुताबिक, कार में 10 लोग सवार थे. इनमें अधिकांश पर्यटक गुजरात के थे. जो मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे. हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते सड़क फिसलन भरी बनी हुई थी. इसलिए खराब मौसम और फिसलन को हादसे की वजह माना जा रहा है.
घायलों को टांडा अस्पताल किया रेफर
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी नंबर की टैक्सी इनोवा थी.
खाई से सभी 6 शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला लिया गया है. पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जांच शुरू कर दी है.



