Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsHimachal Political Crisis : हिमाचल सरकार बचाने की कवायद में जुटे कांग्रेस...

Himachal Political Crisis : हिमाचल सरकार बचाने की कवायद में जुटे कांग्रेस के शीर्ष नेता,उठाया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आए संकट के बीच बुधवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को पार्टी विधायकों से बात करके समाधान निकालने के लिए शिमला भेजा है. माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल के घटनाक्रम पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से बात की है.

हिमाचल सियासी घटनाक्रम पर क्या बोले डीके शिवकुमार

कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले डीके शिवकुमार ने कहा कि किसी भी अफवाह में शामिल होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे और जो जनादेश उन्हें दिया गया है, उसका पालन करेंगे.

6 असंतुष्ट विधायक भाजपा के संपर्क में !

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में 6 कांग्रेस विधायकों द्वारा भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के कुछ घंटों बाद खरगे ने असंतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए हुड्डा और शिवकुमार को हिमाचल प्रदेश भेजा है. इन दोनों पर्यवेक्षकों को उन 6 असंतुष्ट विधायकों समेत पार्टी नेताओं से बातचीत करने के लिए कहा गया है.माना जा रहा है कि असंतुष्ट विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से नाराज हैं.इन 6 विधायकों के असंतुष्ट होने और भाजपा के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है.इस घटनाक्रम से राज्य में कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

15 भाजपा विधायक निलंबित

कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने भी मंत्रिमंडल से अपने इस्तीफे की घोषणा की और कहा कि वह पहले ही प्रियंका गांधी गांधी से बात कर चुके हैं.इस बीच, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने अशोभनीय आचरण के आरोप में 15 भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं.प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायक हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image