Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessMarket Closing : शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट पर बंद,सेंसेक्स 617...

Market Closing : शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट पर बंद,सेंसेक्स 617 अंक फिसलकर 73,885 पर बंद,जानें मार्केट का ताजा अपडेट

मुंबई,स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 617 अंक का गोता लगा गया. एनएसई निफ्टी भी 22,500 अंक के नीचे आ गया.वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के बीच मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया.

Sensex और Nifty में गिरावट

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 617.30 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,885.60 अंक पर बंद हुआ. प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सूचकांक कारोबार के दौरान 73,668.73 अंक के निचले स्तर पर आ गया था.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 216.05 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 22,488.65 अंक पर बंद हुआ.

दोनों मानक सूचकांक 23 मई को अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये थे.उसके बाद निवेशकों ने 4 जून को आने वाले लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले अनिश्चितता की स्थिति के बीच मुनाफावसूली की. उसके बाद से सेंसेक्स और निफ्टी पिछले 5 कारोबारी सत्रों में करीब 2 प्रतिशत नीचे आ चुके हैं.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा,’घरेलू बाजार को अमेरिकी बाजार से संकेत मिल रहा है क्योंकि मुद्रास्फीति में तेजी से बॉन्ड प्रतिफल लगातार बढ़ रहा है.इससे केंद्रीय बैंक के नीतिगत दर में कटौती में देरी हो रही है.’

इन शेयर में रहा नुकसान

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, टाइटन, टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

इन कंपनियों के शेयर में रहा लाभ

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं.

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

यूरोपीय बाजार में तेजी

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा जबकि अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे.शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,841.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

लोकसभा के अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को है.नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.19 डॉलर प्रति बैरल रहा.सेंसेक्स बुधवार को 667.55 अंक टूटा था, जबकि निफ्टी 183.45 अंक नीचे आया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image