Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update : राजस्थान में और बढ़ेगी सूरज की तपिश,इन इलाकों...

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में और बढ़ेगी सूरज की तपिश,इन इलाकों में चलेगी लू ,तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान,जानिए मौसम विभाग ने चेतावनी में क्या कहा ?

जयपुर, राजस्थान के कई इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज गर्म हवाएं यानी लू चलने की चेतावनी दी है.मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले 2-3 दिन अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में 2-3 सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

7 मई को यहां रहेगा 44 डिग्री तापमान

इसके अनुसार 7 मई को जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व 8-9 मई को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने का अनुमान है और इस दौरान लू चलने की आशंका है.

पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 10-11 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 मई से ही उदयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं गरज व आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है.नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 मई से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने और लू से राहत मिलने की संभावना है.इसके अनुसार राज्य में 12 मई तक कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image