Friday, May 22, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली कोचिंग सेंटर में 3 सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत मामले पर...

दिल्ली कोचिंग सेंटर में 3 सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत मामले पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट से की गई ये मांग

नई दिल्ली,दिल्ली हाईकोर्ट राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने से 3 सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले की जांच के लिए उच्च-स्तरीय समिति बनाने के अनुरोध वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने पर सहमत हो गया.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष मंगलवार को तत्काल सुनवाई के लिए इस याचिका का उल्लेख किया गया था. पीठ ने कहा कि यदि (आपत्तियां दूर करने के बाद) याचिका दोपहर तक सुनवाई के लिए आती है, तो मामले को बुधवार को सूचीबद्ध किया जाए.

कोचिंग सेंटर हादसे मामले पर कल होगी सुनवाई

याचिकाकर्ता वकील ने कहा कि उन्होंने सोमवार को याचिका दायर की और अदालत से मंगलवार को इस पर सुनवाई करने का आग्रह किया था.हालांकि, अदालत ने कहा कि यदि कोई आपत्ति है, तो वह उसे दूर करें और याचिका को बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा.

ओल्ड राजेंद्र नगर में पिछले शनिवार को ‘राव आईएएस स्टडी सर्कल’ की इमारत के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से तीन आईएएस अभ्यर्थियों-उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के नेविन डाल्विन की मौत हो गई थी.

याचिका में की गई है ये मांग

याचिका में अवैध तरीके से संचालित और नियमों का पालन नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों की जांच करने और एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए समिति गठित करने की भी मांग की गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular