Thursday, May 21, 2026
HomeLatest NewsHaryana violence : दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई - मनोहर...

Haryana violence : दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई – मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि राज्य में सांप्रदायिक हिंसा में 2 होम गार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और इन मामलों में 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नूंह में झड़प के बाद अन्य स्थानों पर हिंसा की घटनाएं हुई जिनपर काबू पा लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घायलों को नूंह के नलहड़ और गुरुग्राम के मेदांता सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हिंसा की घटनाओं में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक बयान में खट्टर ने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार, 6 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 2 होम गार्ड और 4 आम नागरिक शामिल हैं, इसके अलावा कई लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ताओं की पहचान की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

राज्य में हरियाणा पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें 3 पलवल, 2 गुरुग्राम, 1 फरीदाबाद और 14 नूंह में तैनात हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नूंह हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था और कहा था कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की यात्रा पर हमला सुनियोजित था जो एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। खट्टर ने एक ट्वीट में कहा था सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से नूंह में सामाजिक यात्रा को भंग करने के लिए आक्रमण किया गया और पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा था कि किसी ने हरियाणा में शांति भंग करने के लिए नूंह में हिंसा की साजिश रची। हिंसा के बाद मंगलवार को अधिकारियों ने जिले में कर्फ्यू लगा दिया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular