Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsHaryana Police Constable Bharti 2024: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की निकली भर्ती,...

Haryana Police Constable Bharti 2024: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की निकली भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन,जानें तमाम डिटेल्स

हरियाणा पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है.हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है.इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

हरियाणा पुलिस की वैकेंसी की लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2024 है,जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे तुरंत आवेदन करें,अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे

हरियाणा पुलिस की वैकेंसी के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.इसके साथ-साथ 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय होना जरूरी है.

हरियाणा पुलिस की भर्ती में आयु सीमा

हरियाणा पुलिस की इस वैकेंसी के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में छूट दी जाएगी.

हरियाणा पुलिस की भर्ती में पदों का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से हरियाणा राज्य में पुरुष कॉन्स्टेबल के 5000 रिक्त पदों पर और महिला कॉन्स्टेबल के 1000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल साइट विजिट कर सकते हैं.

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का Notification

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image