Jago India Jago Banner
Wednesday, March 25, 2026
HomeNational NewsHarish Rana last Rites : 13 साल के दर्द का अंत, हरीश...

Harish Rana last Rites : 13 साल के दर्द का अंत, हरीश राणा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Harish Rana last Rites : 13 साल तक कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का मंगलवार को निधन हो गया था. आज सुबह 9 बजे ग्रीन पार्क में उनको अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई. बता दें कि शीर्ष अदालत से 11 मार्च को इच्छामृत्यु की अनुमति दिए जाने के बाद हरीश को एम्स में भर्ती कराया गया था. वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया पूरी हुई.

2013 में हादसे के बाद कोमा में चले गए थे

हरीश राणा पंजाब विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र थे। वर्ष 2013 में चौथी मंजिल से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद वे लगातार कोमा में रहे। इस दौरान उन्हें कृत्रिम पोषण और समय-समय पर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाता था।

डॉक्टरों की निगरानी में हटाया गया लाइफ सपोर्ट

अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनके न्यूट्रिशनल सपोर्ट को धीरे-धीरे कम किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने एम्स को निर्देश दिया था कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम को एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत हटाया जाए, ताकि मरीज की गरिमा बनी रहे। एम्स की पूर्व ऑन्को-एनेस्थीसिया प्रमुख डॉ सुषमा भटनागर ने बताया था कि इस प्रक्रिया में मरीज को दिए जाने वाले पोषण को धीरे-धीरे कम या बंद किया जाता है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि मरीज को किसी प्रकार का दर्द या पीड़ा महसूस न हो। इसके लिए लगातार दर्द निवारक दवाएं दी जाती हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Bus Accident: करोल बाग में भीषण हादसा, बस पलटने से 2 लोगों की मौत, 23 घायल


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular