Wednesday, September 2, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainment60 करोड़ पार पहुंची 'हनुमान अंश', अभिनेता शोभिनव सत्य ने लगाए 'सीता राम'...

60 करोड़ पार पहुंची ‘हनुमान अंश’, अभिनेता शोभिनव सत्य ने लगाए ‘सीता राम’ के जयकारे, बोले- प्यार कम नहीं होना चाहिए

नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता से एक्टर शोभिनव सत्य और पूरी स्टारकास्ट बेहद खुश हैं।

मुंबई। नीम करोली बाबा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मेकर्स को हैरान कर दिया है। 7 अगस्त को बिना किसी बड़े प्रमोशन के रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। हालत यह थी कि कुछ थिएटर्स में फिल्म के शोज हटाने की तैयारी तक शुरू हो गई थी। हालांकि, इसके बाद फिल्म की किस्मत बदली और दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलने लगा। फिल्म के शोज लगातार हाउसफुल जाने लगे और जिन सिनेमाघरों में इसे हटाने की तैयारी थी, वहां भी फैसला बदलना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

शोभिनव सत्य ने शेयर किया खास वीडियो

फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्य ने 2 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह फिल्म की टीम के साथ कार में नजर आ रहे हैं और दर्शकों से मिल रहे प्यार को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फिल्म के म्यूजिक कंपोजर साधु तिवारी फिल्म की टीम और दर्शकों के समर्थन का जिक्र करते हुए लोगों से इसी तरह प्यार बनाए रखने की अपील करते नजर आते हैं। उनके साथ सनी साधवानी भी दिखाई दे रहे हैं।

‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ गाने पर झूमी टीम

वीडियो में सनी साधवानी के कहने पर साधु तिवारी फिल्म का लोकप्रिय गाना ‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ गाते हैं। गाना खत्म होने के बाद पूरी टीम ‘हर-हर महादेव’ और ‘सीता राम’ के जयकारे लगाती है। वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि फिल्म की सफलता और दर्शकों के प्यार ने पूरी स्टारकास्ट को बेहद खुश कर दिया है।

26वें दिन भी शानदार कमाई

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 26वें दिन 7,008 शोज से 8.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 63.82 करोड़ रुपये और इंडिया नेट कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के शोज को दर्शकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ की यह सफलता अब फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image