Saturday, May 30, 2026
HomeLatest NewsLPG Gas Crisis पर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, उद्योगों की सप्लाई...

LPG Gas Crisis पर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, उद्योगों की सप्लाई में 50 प्रतिशत तक कटौती की

LPG Gas Crisis: गुजरात सरकार ने गैस संकट के बीच घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों को मिलने वाली गैस में 50% तक कटौती का फैसला किया है, जबकि उर्वरक और दूध प्रसंस्करण क्षेत्रों की गैस सप्लाई में करीब 40% कटौती की गई है।

LPG Gas Crisis: पश्चिम एशिया संकट से गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच गुजरात सरकार ने घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उद्योगों को होने वाली गैस आपूर्ति में 50 प्रतिशत तक कटौती कर दी है. गुजरात के ऊर्जा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मंगलवार को विधानसभा सत्र से पहले यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी घर में रसोई गैस सिलेंडर की कमी न हो.

‘गैस की घरेलू खपत को प्राथमिकता देने के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए’

गुजरात के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गैस की घरेलू खपत को प्राथमिकता देने के लिए कुछ औद्योगिक उपयोगों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘उद्योगों को मिलने वाली गैस आपूर्ति में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है. उर्वरक और दूध प्रसंस्करण क्षेत्रों के लिए गैस आपूर्ति में लगभग 40 प्रतिशत कटौती की गई है.’

कमर्शियल गैंस सिलेंडर के प्रतिबंध पर कही ये बात

पटेल ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस की नियमित और स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करना है. उन्होंने गुजरात के राजकोट में होटल और रेस्तरां को वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों पर संभावित प्रतिबंध से जुड़े सवाल पर कहा कि फिलहाल वाणिज्यिक गैस सिलेंडर पर कोई कटौती या प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. सरकार का तत्काल ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि घरों की रसोई सामान्य रूप से चलती रहें और घरेलू गैस आपूर्ति में कोई बाधा न आए.’

ये भी पढ़ें: Parliament Session: ‘लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव लाने में विपक्ष को कोई खुशी नहीं’, गौरव गोगोई ने आखिर क्यों कही ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image