Sunday, May 17, 2026
HomeLatest Newsईरान से पाकिस्तान जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी,रेल परिचालन ठप,जताई आतंकी...

ईरान से पाकिस्तान जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी,रेल परिचालन ठप,जताई आतंकी हमले की आशंका

कराची, ईरान के सीमावर्ती शहर ताफ्तान से रसायन लेकर पाकिस्तान जा रही एक मालगाड़ी बलूचिस्तान प्रांत में पटरी से उतर गई, जिससे दोनों देशों के बीच रेल परिचालन ठप हो गया.यह हादसा शनिवार को बलूचिस्तान के तोजगी स्टेशन के पास हुआ.

आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता आमिर बलूच ने संवाददाताओं से कहा,”ताफ्तान से करीब 70 किलोमीटर दूर रेलगाड़ी पटरी से उतर गई और हम आतंकवादी हमले की आशंका से इनकार नहीं कर रहे हैं.यह रेलगाड़ी ईरान से फॉस्फोरस और अन्य रसायन लेकर पाकिस्तान जा रही थी, घटना से रेल इंजन को काफी नुकसान हुआ.

इससे पहले आतंकियों ने 11 लोगों की कर दी थी हत्या

इस घटना से पहले शुक्रवार रात प्रांत में नोशकी राजमार्ग पर आतंकवादियों ने पंजाब प्रांत के 9 मजदूरों का एक यात्री बस से अपहरण कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी.मजदूरों को ले जाने और उनकी हत्या करने से पहले आतंकवादियों ने उनके राष्ट्रीय पहचान पत्र से उनकी पहचान की थी.आतंकवादियों ने एक निजी वाहन में सवार 2 अन्य लोगों की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular