Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsGold Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन, सोना तस्करी के...

Gold Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन, सोना तस्करी के आरोप में शख्स को किया गिरफ्तार, जूतो में छिपाकर लाया था 6.3 करोड़ का सोना

बैंकॉक से मुंबई पहुंचे एक यात्री को DRI ने सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके जूतों में छिपाकर रखे गए 6.7 किलोग्राम सोने की कीमत 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने गिरोह से जुड़े एक संभावित खरीदार को भी हिरासत में लिया है।

DRI Action On Gold Smuggling: मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने एक यात्री को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. शख्स के जूतों से 6.3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ है. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोना तस्करी गिरोह से जुड़े एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया है.

DRI ने विशिष्ट सूचना के आधार पर की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर DRI के अधिकारियों ने बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे एक यात्री को रोका. उसकी तलाशी लेने पर उसके जूतों में छिपाकर रखा गया 6.7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई है.

तस्करी के सोने का खरीदार भी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से 6.7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ. जिसके बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया की तस्करी करके लाए गए सोने के संभावित खरीदार का नाम पूछताछ में सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image