Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsGlenn Maxwell ने वनडे क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, खुद बताई...

Glenn Maxwell ने वनडे क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, खुद बताई रिटायरमेंट के पीछे की असली वजह

Glenn Maxwell ODI retirement: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सोमवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह से 2026 में भारत-श्रीलंका में होने वाले T20 विश्व कप पर ध्यान देना चाहते हैं।

Glenn Maxwell retirement: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सोमवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.

मैक्सवेल ने बताई वनडे से रिटायरमेंट की वजह

मैक्सवेल ने फाइनल वर्ड पॉडकास्ट से कहा, ‘मुझे लगा कि मेरा शरीर जिस तरह से परिस्थितियों के अनुकूल प्रतिक्रिया नहीं कर रहा था, उससे मैं टीम को थोड़ा निराश कर रहा था. मैंने (चयनसमिति के अध्यक्ष) जॉर्ज बेली के साथ अच्छी बातचीत की और उनसे पूछा कि आगे के बारे में उनके क्या विचार हैं.’

मैक्सवेल ने आगे कहा, ‘हमने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर चर्चा की. मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें सफल हो पाऊंगा. अब समय आ गया है कि आप अन्य खिलाड़ियों के लिए योजना बनानी शुरू करें. बता दें कि मैक्सवेल को हाल ही में उंगली की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को बीच में ही छोड़ना पड़ा था.उन्होंने कहा,’मैं शुरू से कहता रहा हूं कि अगर मुझे लगता है कि मैं अब भी खेलने लायक हूं तो मैं टीम में बना रहूंगा। मैं अपने स्वार्थ के लिए नहीं खेलना चाहता हूं.’

मैक्सवेल का क्रिकेट करियर

मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 126 है जो वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे ज़्यादा है. वह वेस्टइंडीज़ के आंद्रे रसेल से पीछे हैं. उन्होंने एक गेंदबाज के रूप में वनडे में 77 विकेट लिए हैं जबकि एक बल्लेबाज के रूप में 4 शतक और 23 अर्धशतक भी लगाए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 एकदिवसीय मैच खेले. मैक्सवेल ने वनडे में कुछ यादगार पारियां खेली जिसमें वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंद पर खेली गई 201 रन की पारी भी शामिल है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कही ये बात

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘मैक्सवेल ने भारत और श्रीलंका में 2026 आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप, बिग बैश लीग और अपनी अन्य वैश्विक प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।’’

इसे भी पढ़ें: Virat kohli नई मुसीबत में फंसे, उनके पब और रेस्तरां ‘One8 Commune’ के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है वजह ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular