Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरPM मोदी ने राजस्थान के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई : गहलोत

PM मोदी ने राजस्थान के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई : गहलोत

मीडिया से बातचीत में शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केन्द्र सरकार पर बरसे, प्रदेश में भी भाजपा को नसीहतें दीं। कहा कि मुद्दों पर बात करें। लोगों को बरगलाने का काम नहीं करें। उन्होंने भाजपा से कहा कि वे भी देश में सामजिक सुरक्षा का कानून लेकर आएं।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर के घटनाक्रम पर 77 दिन हो गए नहीं बोल रहे। एक पूरे राज्य में आग लग रही है, आग मामूली नहीं बल्कि धधकती हुई है।  

मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री  मोदी के बयान को लेकर कहा कि मणिपुर पर बयान देते वक्त उन्होंने राजस्थान का जिक्र किया। यह राजस्थान के स्वाभिमान पर चोट है। केंद्र सरकार विफल रही, मणिपुर में जो घटनाएं हो रही उनके बारे में बयान सिर्फ औपचारिकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मणिपुर में अगर कांग्रेस की सरकार होती तो आप कल्पना कीजिए कि यह लोग क्या–क्या करते?     

वहीं मिनिमम गारंटी कानून के विधानसभा से पास होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने कहा कि कल जो ऐतिहासिक काम हुआ उसके मायने आप सब लोग समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के लिए आमदनी का जो कानून बना है वह महत्वपूर्ण है। नरेगा को प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के स्मारक के रूप में बताया था वहीं नरेगा प्रधानमंत्री को बार-बार आगे बढ़ाना पड़ रहा है।    

इस दौरान PCC प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह, अमृता धवन, काजी निजामुद्दीन, PCC चीफ गोविंद डोटासरा, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, परसादी लाल मीणा और टीकाराम जूली भी मंच पर मौजूद रहे।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments