Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest NewsIND vs NZ : खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल का...

IND vs NZ : खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल का गौतम गंभीर ने किया बचाव, बोले-‘सोशल मीडिया से टीम की प्लेइंग-11 तय नहीं होती’

पुणे, भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल का बचाव करते हुए कहा कि टीम प्रबंधन की राय मायने रखती है,सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया से टीम की प्लेइंग-11 डिसाइड नहीं होती है” बता दें कि राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे और दूसरी पारी में 12 रन बनाये थे .

केएल राहुल के बचाव में गौतम गंभीर ने कही ये बात

गंभीर ने दूसरे टेस्ट से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उनसे के एल राहुल के चयन को लेकर सवाल किया गया था. जिसका जवाब देते हुए गंभीर ने कहा,”सोशल मीडिया बिल्कुल भी मायने नहीं रखता है . मायने यह रखता है कि टीम प्रबंधन और नेतृत्व क्या सोचता है. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और कानपुर में (बांग्लादेश के खिलाफ कठिन विकेट पर) अच्छी पारी खेली थी.”

”टीम उसके साथ है”

गंभीर ने कहा,” मुझे यकीन है कि उसे पता है कि उसे बड़ी पारी खेलनी है और वह खेल सकता है. यही वजह है कि टीम उसके साथ है.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी पर टीका टिप्पणी की जाती है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image