Thursday, November 5, 2026
HomeIndiaAnmol Bishnoi : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका में गिरफ्तार,...

Anmol Bishnoi : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका में गिरफ्तार, आयोवा जेल में बंद, NIA ने घोषित कर रखा 10 लाख का इनाम

वाशिंगटन, NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी के मामले में वांछित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल को अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और वह फिलहाल आयोवा की एक जेल में बंद है. अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग की वेबसाइट पर हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार अनमोल बिश्नोई आयोवा की एक काउंटी जेल में बंद है. इसके अलावा अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है.

कनाडा में रहता है अनमोल विश्नोई

माना जाता है कि अनमोल कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता रहता है. वह लॉरेंस का छोटा भाई है, जिस पर जेल में रहने के बावजूद वैश्विक आपराधिक गिरोह चलाने का आरोप है. लॉरेंस फिलहाल अहमदाबाद के साबरमती केन्द्रीय कारागार में बंद है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या समेत कई मामलों में वांछित

अनमोल पिछले महीने मुंबई के बांद्रा इलाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित है. इस साल 14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा इलाके में स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना में भी कथित तौर पर उसका हाथ है.

भारत ने की है अनमोल के प्रत्यर्पण की मांग

भारत ने अनमोल के प्रत्यर्पण की मांग की है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हाल ही में अनमोल की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है. इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अनमोल को निर्वासित करने की संभावना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि यह मामला गृह सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई के अधिकार क्षेत्र में आता है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने 18 नवंबर को एक प्रेस वार्ता में अनमोल के संभावित निर्वासन पर एक सवाल के जवाब में कहा था ”ऐसी रिपोर्ट पर टिप्पणी गृह सुरक्षा मंत्रालय और FBI को करनी चाहिए न कि विदेश मंत्रालय को.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image