Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsगौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा ने दिए राजनीति से संन्यास के...

गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत, जेपी नड्डा से की अपील

लोकसभा चुनाव से पहले गौतम गंभीर के साथ साथ जयंत सिन्हा ने भी राजनीति से संन्यास लेने का मन बना लिया है। पूर्व मंत्री और हजारीबाग से सांसद ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। बेशक, मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा।

गौतम गंभीर भी कर चुके एलान

इससे पहले पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी राजनीति से संन्यास लेने की बात कह चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने खुद को राजनीतिक दायित्यों से मुक्त करने की बात कही। इस ट्वीट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि गौतम गंभीर अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। शनिवार को किया गया उनका ट्वीट इसी ओर इशारा कर रहा है।

गौतम गंभीर ने शनिवार सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा थी, “मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द!”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular