Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, सेंसेक्स में 4 अंक...

Stock Market Update: शेयर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, सेंसेक्स में 4 अंक की गिरावट, Nifty 25,279 के स्तर पर, इन शेयर में रहा नुकसान

मुंबई, रिकॉर्ड तेजी के सिलसिले के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को सुस्त कारोबार के बीच लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए. निफ्टी में लगातार 14वें कारोबारी सत्र में तेजी रही. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 10 दिन से जारी तेजी पर विराम लगा और यह 4.40 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 82,555.44 अंक पर बंद हुआ. एक समय कारोबार के दौरान यह 159.08 अंक तक टूट गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,279.85 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर रहे लाभ में

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं.

यूरोपीय और एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. जबकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट का रुख था.अमेरिकी बाजार सोमवार को श्रम दिवस के मौके पर बंद रहे.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,735.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.बीएसई सेंसेक्स सोमवार को लगातार 10वें कारोबारी सत्र में 194.07 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 82,559.84 अंक पर और एनएसई निफ्टी लगातार 13वें दिन 42.80 अंक की तेजी के साथ नये शिखर 25,278.70 अंक पर बंद हुआ था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image