Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार,...

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, 3 महिलाओं सहित 5 की मौत

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर निकास संख्या नौ के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौके पर मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। सभी यात्री उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम आए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच को मृत घोषित किया गया।

गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार हादसा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे निकास संख्या नौ पर हुआ जब तेज रफ्तार थार में सवार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं और दो पुरुषों समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, सभी छह यात्री किसी काम से उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम आए थे। सूचना मिलने पर सेक्टर 40 थाने से एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने कहा, मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। थार पर उत्तर प्रदेश का पंजीकरण नंबर है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular