Saturday, May 16, 2026
HomeCrime Newsझारखंड में सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस में फायरिंग...

झारखंड में सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस में फायरिंग…

झारखंड। झारखंड के धनबाद में सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक कोच अटेंडेंट के साथ सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान 41 वर्षीय एक व्यक्ति ने गोलीबारी की।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के धनबाद डिवीजन अंतर्गत आने वाले धनबाद और गोमो स्टेशनों के बीच कोच संख्या बी-7 में गुरुवार रात करीब पौने 10 बजे हुई घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (धनबाद रेल डिवीजन) अमरेश कुमार ने बताया हरविंदर सिंह के रूप में पहचाने गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि जब उसने गोलीबारी की, तब वह नशे में था। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के पास हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट था, लेकिन वह गुरुवार शाम को धनबाद रेलवे स्टेशन पर गलती से सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ गए। ट्रेन में चढ़ने के बाद सीट को लेकर सिंह की कोच अटेंडेंट से बहस हो गई और बहस के बीच उसने कथित तौर पर अपनी रिवॉल्वर से गोली चला दी। आरपीएफ जवानों ने तुरंत पिस्तौल जब्त कर ली और कोडरमा रेलवे स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular