Saturday, May 16, 2026
HomeCrime Newsकोटा रिवरफ्रंट पर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

कोटा रिवरफ्रंट पर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

कोटा। चंबल रिवरफ्रंट पर पर्यटक से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाउंसर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने चोट दिखा रहा है। आपको बता दें इस वीडियो में बाउंसर पर्यटक के साथ छीना-झपटी करता हुआ भी नजर आ रहा है।

पीड़ित युवक ने कुन्हाड़ी थाने में लिखित शिकायत दी है। थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि दादाबाड़ी निवासी अर्पण चौरसिया की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बाउंसर पर कार्रवाई की जाएगी। परिवादी का कहना है कि वो अपने परिवार के साथ रिवर फ्रंट देखने गया था, इस दौरान एक बाउंसर ने उनके साथ मारपीट की है। बाउंसर कौन था, इस संबंध में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

आपको बता दें वीडियो रिवर फ्रंट के वेस्ट साइड में थर्मल कॉलोनी के पीछे मिलने वाली एंट्री का बताया जा रहा है। यह वीडियो 24 सितंबर 2023 को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। नगर विकास न्यास के सचिव मान सिंह मीणा ने मामले पर कहा कि पर्यटक को इस संबंध में शिकायत करनी चाहिए। वीडियो की जांच भी करवा रहे हैं। उन्होंने पर्यटक के साथ हुए दुर्व्यवहार पर खेद जताया है। मीणा ने कहा कि नगर विकास न्यास का दफ्तर वहां पर संचालित है, हमारे अधिकारी भी वहां पर बैठते हैं, ऐसे में उनसे भी शिकायत की जा सकती है। हालांकि, रिवर फ्रंट पर पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या होने पर किसे संपर्क किया जाए, यह नहीं लिखा हुआ है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular