Saturday, May 23, 2026
HomeCrime Newsपिता ने अंधविश्वास के चलते 13 महीने के बेटे की कर दी...

पिता ने अंधविश्वास के चलते 13 महीने के बेटे की कर दी हत्या,कहा- अशुभ था बेटा

झालावाड़।  क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते एक पिता ने अपने 13 महीने के बेटे की हत्या कर दी. पिता ने बेटे को अशुभ मानते हुए गला दबाकर उसकी सांसे छीन ली. बेटे की हत्या के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया. स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल आरोपी को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर पिता ने जो खुलासा किया उससे पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए.  आरोपी पिता ने कहा कि बेटा उसके लिए अशुभ था. जब से उसका बेटा पैदा हुआ था तब से लगातार उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बेटे के जन्म के बाद से वह बीमार रहने लगा था और कर्जे में भी आ गया.  इसी के चलते पिता ने बेटे की हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला झालावाड़ के खानपुर कस्बे का है.

हत्या के बाद ताला लगाकर फरार हो गया पिता

आरोपी अब्बास अली मूलत: मध्यप्रदेश के नीमच का रहने वाला है काम के सिलसिले में लंबे समय अपने परिवार के साथ खानपुर कस्बे में रह रहा है.  आरोपी अब्बास की पत्नी यास्मीन और बड़ा बेटा एक कार्यक्रम में चले गए थे, लेकिन अब्बास बीमारी का बहना बनाकर घर पर ही रुक गया.  अब्बास के घर पर रुकने के कारण यास्मीन अपने 13 महीने के बेटे को भी घर पर ही छोड़ गई. पत्नी और बड़े बेटे के घर से जाने के बाद पीछे से अब्बास ने मासूम बेटे की हत्या कर दी. आरोपी पिता वारदात के बाद मकान को ताला लगा कर फरार हो गया.

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. वहीं, मृतक बच्चे के मामा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता अब्बास को हत्या के मामले में रामगजमंडी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी पिता अब्बास ने बताया कि 13 महीने का बेटा उसके लिए अशुभ था. उसके पैदा होने के बाद से कुछ भी सही नहीं हो रहा था. वह बीमार रहने लगा था, कोई भी काम करने पर उसे कोई फायदा नहीं हो रहा था। वारदात के बाद से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular