Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsGhaziabad: इंजीनियर बहू ने दिखाया 'रौद्र अवतार', मां के साथ मिलकर सास...

Ghaziabad: इंजीनियर बहू ने दिखाया ‘रौद्र अवतार’, मां के साथ मिलकर सास को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वायरल हुआ Video

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में एक इंजीनियर बहू आकांक्षा ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सत्यपाल सिंह, जो दिल्ली के एक रिटायर टीचर हैं, पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन कविनगर पुलिस ने छह दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बहू और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Ghaziabad News : गाजियाबाद के गोविंदपुरम में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को अंजाम एक इंजीनियर बहू ने दिया है। बहूं ने मां के साथ मिलकर बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा। ससुर ने शिकायत दी, लेकिन कविनगर पुलिस ने छह दिन तक केस दर्ज नहीं किया। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बहू और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

गोविंदपुरम में रहने वाले सत्यपाल सिंह केंद्रीय विद्यालय दिल्ली के रिटायर टीचर हैं। परिवार में तीन शादीशुदा बेटियों के अलावा इकलौता बेटा अंतरिक्ष है, जो गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने ढ़ाई साल पहले बेटे की शादी स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी आकांक्षा के साथ की थी। आकांक्षा भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो एक साल से वर्क फ्रॉम होम कर रही है।

गृह क्लेश से परेशान होकर बेटे ने छोड़ा घर आना

सत्यपाल सिंह का कहना है कि बहू आकांक्षा उन्हें लंबे वक्त से परेशान कर रही है। बहू के पिता दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं, वो हमेशा पिता की धमकी देती है। गृह क्लेश से परेशान होकर बेटे ने घर आना छोड़ दिया और गुरुग्राम में ही रह रहा है। सत्यपाल सिंह का कहना है कि एक जुलाई को आकांक्षा ने अपनी मां को घर बुलाया और उनकी पत्नी सुदेश को पीटना शुरू कर दिया। उसने उनकी पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा। मारपीट में आकांक्षा की मां ने भी साथ दिया।

वीडयो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

सत्यपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि आकांक्षा ने पहले उनकी पत्नी को पीटा और फिर उन्हें मारने के लिए दौड़ी। उसके हाथ में चाकू था और उन्होंने कमरे में घुसकर जान बचाई। घटना के संबंध में उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत दी, मगर 6 दिन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को बहू द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस एक्शन मे आई । एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया है कि आरोपी बहू तथा उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular