Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsJammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के...

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना ने तीन आतंकी किए ढेर

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए।

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के नादेर त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.

मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकवादी मारे गए. इलाके में तलाश अभियान अब भी जारी है.

जैश ए मोहम्मद से निकला कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए सभी आतंकियों की पहचान हो चुकी है. उनका कनेक्शन पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से निकला है. ये सभी अवंतीपोरा के त्राल इलाके में छिपे थे. सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने त्राल तहसील के नादेर गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था.

इसे भी पढ़ें: Supreme Court: ‘मंत्री होकर किस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं’ कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर MP के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image