Monday, July 6, 2026
HomeLatest Newsएलिस पेरी ने रचा इतिहास, 9 ICC ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की...

एलिस पेरी ने रचा इतिहास, 9 ICC ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

Women's T20 World Cup 2026 Final: महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ एलिस पेरी 9 ICC ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

Women’s T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया. लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान बना दिया. वह 9 ICC टाइटल जीतने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं.

एलिस पेरी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस जीत के साथ एलिस पेरी ने इतिहास रच दिया.वह 9 ICC ट्रॉफियां जीतने वाली विश्व की पहली क्रिकेटर बन गई हैं. जिनमें 7 टी 20 वर्ल्ड कप और 2 वनडे विश्वकप भी शामिल हैं. यह उपलब्धि उन्हें महिला क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों की सूची में और मजबूती से स्थापित करती है.

एलिस पेरी का करियर

एलिस पेरी के करियर की बात करें तो वह काफी शानदार रहा है. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक कुल 15 टेस्ट, 168 वनडे और 181 टी20 मैच खेल चुकी हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपनी टीम के लिए 1006 रन बनाए हैं इसके अलावा 39 विकेट भी चटकाए हैं. टेस्ट मैचों में भी उनके नाम 2 शतक और 5 अर्धशतक है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image