Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsEarthquake: अमेरिका के अलास्का में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर...

Earthquake: अमेरिका के अलास्का में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई, फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं

Alaska Earthquake: अमेरिका के अलास्का में एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में गुरुवार सुबह 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। USGS के अनुसार, भूकंप सुबह 8:11 बजे 69 किमी की गहराई पर दर्ज हुआ, जिसका केंद्र सुसित्ना से 12 किमी दूर था।

Alaska Earthquake: अमेरिका में अलास्का के एंकोरेज महानगरीय क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.0 मापी गई. राहत की बात है कि भूकंप के तेज झटकों के बावजूद अभी तक किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

USGS के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:11 बजे 69 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसका केंद्र अलास्का के सुसित्ना से 12 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था, जो शहर से लगभग 108 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है. किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है. अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि सुनामी की आशंका नहीं है.

अलास्का अमेरिका का सबसे अधिक भूकंप-जोखिम वाला राज्य

यूएसजीएस के मुताबिक, अलास्का अमेरिका का सबसे अधिक भूकंप-जोखिम वाला राज्य है और दुनिया के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है. इस राज्य में लगभग हर साल 7 तीव्रता का भूकंप आता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular