Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsRajasthan News : डूंगरपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक 25 हजार की घूस लेते...

Rajasthan News : डूंगरपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक 25 हजार की घूस लेते गिरफ्तार,नामांतरण खोलने की एवज में मांगी थी 50 हजार की रिश्वत,

ACB Trap News : राजस्थान के डूंगरपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने गुरुवार को एक भू-अभिलेख निरीक्षक को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

25 हजार की घूस लेते दबोचा

ब्यूरो के यहां जारी बयान के अनुसार बिलडी तहसील के भू-अभिलेख निरीक्षक दिनेश पंचाल को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

नामांतरण खोलने की एवज में मांगी थी घूस

बयान के मुताबिक परिवादी ने शिकायत की थी कि उनकी सामलाती भूमि का नामान्तरण खोलने की एवज में दिनेश पंचाल 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है.ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर गुरुवार को आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image