Sunday, July 12, 2026
HomeLatest Newsडूंगरपुर में एनीकट में डूबने से तीन भाई-बहन समेत 4 बच्चों की...

डूंगरपुर में एनीकट में डूबने से तीन भाई-बहन समेत 4 बच्चों की मौत

Dungarpur Tragedy: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एनीकट में डूबने से 3 भाई-बहन समेत एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया.

Dungarpur Tragedy: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में रविवार को एनीकट में डूबने से 3 भाई-बहन समेत एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया. पुलिस ने बताया कि यह हादसा धंबोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव में हुआ, जहां एक ही परिवार के छह युवक-युवतियां स्कूल मैदान के पास स्थित एनीकट में नहाने गए थे.

नहाने के दौरान 4 बच्चे डूबे

पुलिस के मुताबिक, एनीकट में नहाने के दौरान हीना (24), उसका भाई प्रतीक (20), बहन इशिता (15) और चचेरा भाई रौनक (20) (जो गुजरात के पालनपुर का निवासी था) कथित तौर पर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. चारों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया.

2 को सुरक्षित निकाला बाहर

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने राजवीर और जयसिंह नामक दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण हीना, प्रतीक, इशिता और रौनक की डूबने से मौत हो गई.

उसने बताया कि बाद में ग्रामीणों की मदद से चारों शव को बाहर निकालकर सिमलवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी भेज दिया गया. वहीं बचाए गए युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: आकांक्षा रंजन कपूर और निर्देशक शरण शर्मा ने रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image