Wednesday, May 20, 2026
HomeIndiaसंत प्रेमानंद महाराज से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम,...

संत प्रेमानंद महाराज से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, नाम जप की जानी महिमा, देखें खास तस्वीरें

President Droupadi Murmu ने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान मथुरा के राधा केली कुंज आश्रम में Premanand Maharaj से मुलाकात की। उन्होंने संत के प्रवचन सुने, आध्यात्मिक चर्चा की और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका स्वागत किया।

President Droupadi Murmu Meet Premanand Maharaj: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह राधा केली कुंज स्थित आश्रम पहुंची और संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आध्यात्मिक चर्चा की. राष्ट्रपति 19 मार्च से 3 दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. गुरुवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन करने के बाद वह मथुरा पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और कई कार्यक्रमों में भाग लिया.

आध्यात्मिक विषयों पर की चर्चा

शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने दिन की शुरुआत आध्यात्मिक कार्यक्रमों से की. इस दौरान वह राधा केली कुंज स्थित आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुने. आश्रम में राष्ट्रपति ने संत से भेंट कर उनसे आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत प्रेमानंद महाराज ने भी प्रसन्न मुद्रा में ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

प्रेमानंद महाराज को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

यह अवसर इसलिए भी खास रहा क्योंकि एक दिन पहले ही संत प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन था. राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं. इस दौरान आश्रम का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान भेजी जा रही थी खाटूश्याम मंदिर की फोटो और वीडियो, गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पूछताछ में कई बड़े खुलासे


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular