Monday, March 30, 2026
HomePush NotificationIran War News Latest Updates: 'ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 20...

Iran War News Latest Updates: ‘ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी’, बोले डोनाल्ड ट्रंप

Iran US Israel War: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 तेल जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति हुई है, लेकिन ईरान पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। ट्रंप ने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

Iran US Israel War:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई है. ट्रंप ने ‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में काफी प्रगति हुई है, लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी जोड़ा कि ईरान पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, ‘हम उनसे बातचीत करते हैं और फिर हालात ऐसे मोड़ ले लेते हैं कि हमें उन्हें ताकत से जवाब देना पड़ता है’

‘ईरान ने अधिकांश बिंदुओं पर सहमति जताई’

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान ने अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 15-सूत्रीय संघर्षविराम योजना पर प्रतिक्रिया दी है, तो उन्होंने कहा कि ईरान ने अधिकांश बिंदुओं पर सहमति जताई है. ट्रंप के अनुसार, ‘उन्होंने जवाब दिया है और कई बिंदुओं पर सहमत हुए हैं.’

अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई शायद जीवित हैं: ट्रंप

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई शायद जीवित हैं, लेकिन स्पष्ट है कि वह संकट में हैं वह बुरी तरह घायल हैं.’
होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है. यहां जहाजों की आवाजाही पर लगी रोक से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट की स्थिति बन गई थी.
ऐसे में 20 टैंकरों को अनुमति मिलने का दावा वैश्विक बाजार के लिए राहत भरा संकेत माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- No Kings Protest: ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे 80 लाख लोग, ईरान के खिलाफ युद्ध का अमेरिका से यूरोप तक भारी विरोध

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular