Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsDonald Trump: दावोस जा रहे डोनाल्ड ट्रंप का विमान बीच रास्ते से...

Donald Trump: दावोस जा रहे डोनाल्ड ट्रंप का विमान बीच रास्ते से वापस लौटा, जानें आखिर क्या रही वजह ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान ‘एयर फोर्स वन’ दावोस जाते समय उड़ान के करीब एक घंटे बाद मामूली तकनीकी खराबी के कारण वॉशिंगटन लौट आया। व्हाइट हाउस के अनुसार सुरक्षा कारणों से विमान वापस मोड़ा गया।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान ‘एयर फोर्स वन’ मंगलवार शाम स्विट्ज़रलैंड के लिए रवाना होने के करीब 1 घंटे बाद मामूली तकनीकी खराबी के कारण वॉशिंगटन में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज़ लौट आया. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने बताया कि उड़ान भरने के बाद एयर फोर्स वन के चालक दल को मामूली तकनीकी समस्या नजर आई जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया गया.

विमान में सवार एक पत्रकार ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘प्रेस केबिन’ में बिजली थोड़ी देर के लिए चली गई, लेकिन इसके कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद पत्रकारों को बताया गया कि विमान वापस लौटेगा. ट्रंप एक अन्य विमान से अपना सफर जारी रखेंगे और दावोस में विश्व आर्थिक मंच में शामिल होंगे.

2 विमानों का हो रहा एयरफोर्स वन के रूप में इस्तेमाल

वर्तमान में 2 विमानों का इस्तेमाल एयर फोर्स वन के रूप में किया जा रहा है और ये लगभग 4 दशक से उड़ान भरते आ रहे हैं. बोइंग कंपनी इसके प्रतिस्थापन पर काम कर रही है लेकिन इसमें देरी हो रही है. ये विमान राष्ट्रपति की सुरक्षा और बचाव के हिसाब से व्यापक रूप से उन्नत किए गए हैं, ताकि विभिन्न आकस्मिक परिस्थितियों का सामना किया जा सके. इसमें विकिरण सुरक्षा और मिसाइल रोधी तकनीक शामिल है. साथ ही, इनमें विभिन्न संचार प्रणाली भी हैं, जिससे राष्ट्रपति दुनिया के किसी भी कोने से सैन्य अधिकारियों के संपर्क में रह सकें और आदेश जारी कर सकें.

बोइंग 747-8 जंबो जेट को एयरफोर्स वन बेड़े में शामिल किया जाएगा

बता दें कि पिछले साल, कतर के शाही परिवार ने ट्रंप को एक लग्ज़री बोइंग 747-8 जंबो जेट उपहार में दिया था, जिसे एयर फोर्स वन के बेड़े में शामिल किया जाना है. उस विमान में सुरक्षा के लिहाज से बदलाव किए जा रहे हैं. प्रेस सचिव लिविट ने मंगलवार रात एयर फोर्स वन में पत्रकरों से मजाकिया लहजे में कहा कि अभी कतर का विमान काफी बेहतर लग रहा है.

ये भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गोविंद डोटासरा पर तीखा हमला, कहा-‘पंचायत चुनाव की चिंता छोड़… जेल जाने की तैयारी करें’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image