Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDonald Trump ने खुद को घोषित किया Venezuela का कार्यवाहक राष्ट्रपति, सोशल...

Donald Trump ने खुद को घोषित किया Venezuela का कार्यवाहक राष्ट्रपति, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक तस्वीर साझा कर खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. इस पोस्ट में वे खुद को वेनेजुएला के वर्तमान कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में दिखा रहे हैं।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति करार दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर अपनी एक तस्वीर साझा की और खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया.

‘ट्रुथ सोशल’ पर रविवार को शेयर की गई तस्वीर ट्रंप की ऑफिशियल ‘फोटो’ है और उसमें उनका पद वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति और जनवरी 2026 से वर्तमान राष्ट्रपति लिखा गया है. इस तस्वीर में ट्रंप को अमेरिका का 45वां और 47वां राष्ट्रपति बताया गया है, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण किया था.

ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमला कर मादुरो को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक बड़ा हमला किया था और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिश के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है.

ट्रंप ने कही थी वेनेजुएला के संचालन की बात

ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ‘वेनेजुएला का संचालन तब तक करेगा जब तक हम एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण नहीं कर लेते. हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि कोई ऐसा व्यक्ति वेनेजुएला की बागडोर संभाले जिसके मन में वेनेजुएलावासियों के हित न हों.’

ये भी पढ़ें: भीषण सर्दी और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड, तो राजस्थान में कई शहरों में जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा पारा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular