Monday, June 1, 2026
HomeLatest Newsमहिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, दिया कुमारी बोलीं- विपक्ष ने महिलाओं के...

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, दिया कुमारी बोलीं- विपक्ष ने महिलाओं के साथ अन्याय किया, चुनाव में मिलेगा जवाब

दिया कुमारी ने जयपुर में महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला और इसे नारीशक्ति के अधिकारों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस मुद्दे को याद रखेंगी। कार्यक्रम में भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आक्रोश रैली में शामिल हुईं।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam News : जयपुर। जयपुर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के जन-आक्रोश महिला सम्मेलन में दिया कुमारी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करना देश की नारीशक्ति के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय है।

अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि यह विधेयक देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेशभर से आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है और उनकी प्रगति में बाधा डालने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक महिलाएं इस मुद्दे को याद रखेंगी और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देंगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिलाओं के साथ मिलकर आक्रोश रैली में भी हिस्सा लिया ।

सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा और सरिता गैना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ सहित बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image