Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentDharmendra Death : धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, विले...

Dharmendra Death : धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले श्मशान घाट पर पहुंचने लगे स्टार्स

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर IANS ने दी है, हालांकि परिवार की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जुहू स्थित देओल बंगले से एक एंबुलेंस सीधे श्मशान घाट जाते देखी गई। 89 वर्षीय धर्मेंद्र हाल में उम्र-संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर उपचार चल रहा था।

Dharmendra Death : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। समाचार एजेंसी IANS ने ये खबर दी है, अभिनेता का स्वास्थ्य काफी समय से खराब चल रहा था, हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। इस बीच धर्मेंद्र के जुहू स्थित देओल बंगले से एक एंबुलेंस को निकलते देखा गया, जो सीधे श्मशान घाट पहुंची। परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद हैं।

बता दें कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से उम्र-संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद, 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने आगे का इलाज घर पर ही करने की सलाह दी थी।

धर्मेंद्र जुहू स्थित देओल हाउस में रह रहे थे, जहां बेटे सनी देओल, पहली पत्नी प्रकाश और पहली शादी से हुई बेटियाँ लगातार उनके साथ थीं। इस बीच, अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचते देखा गया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular