Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsDelhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार बनी हुई जहरीली, 8 वें दिन...

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार बनी हुई जहरीली, 8 वें दिन भी बेहद खराब श्रेणी में रहा AQI, IMD ने मौसम को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में हवा लगातार आठवें दिन वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 329 रहा, जो शनिवार के 24 घंटे के औसत 346 से थोड़ा कम है. शहर के 38 निगरानी स्टेशन में से 23 स्टेशन में AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया.

शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है.

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image