Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDelhi School Bomb Threat: दिल्ली के इन 3 स्कूलों को बम की...

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के इन 3 स्कूलों को बम की धमकी से मचा हड़कंप, डॉग-बम स्क्वॉड तलाशी में जुटे

नई दिल्ली, दिल्ली के 3 स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी लेनी प्रारंभ की. बता दें कि इससे पहले 9 दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी प्रकार के ई-मेल प्राप्त हुए थे. पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था.

इन स्कूलों को मिली धमकी

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से तड़के 4:21 बजे, श्री निवास पुरी के केम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे और ईस्ट ऑफ कैलाश के डीपीएस अमर कॉलोनी से सुबह 6:35 बजे धमकी भरे ई-मेल के संबंध में फोन आया.’

स्कूल प्रशासन ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का किया आग्रह

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग, पुलिस और बम निरोधक टीम श्वान दस्तों के साथ स्कूलों में पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं. स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आग्रह किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular