Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsDelhi Flood Alert: यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच जारी की...

Delhi Flood Alert: यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच जारी की गई बाढ़ की चेतावनी, पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया जा रहा शिफ्ट

Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.83 मीटर तक पहुंच गया है और 206.90 मीटर तक बढ़ने का अनुमान है। निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Delhi Flood Alert: यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते दिल्ली में बाढ़ का संकट मंडराने लगा है. आज सुबह यमुना नदी का पानी पुराने लोहे को छूने के बिलकुल करीब पहुंच गया. वहीं यमुना से सटे निचले इलाकों में जलभराव होने लगा है. जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है.

बाढ़ की चेतावनी की गई जारी

दिल्ली में पुराने रेलवे पुल (ORB) पर बुधवार सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.83 मीटर दर्ज किया गया. नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका के बीच अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है और जलस्तर 206.90 मीटर तक पहुंचने का अनुमान जताया है. मंगलवार शाम जारी बाढ़ एडवाइजरी में कहा गया है, मौजूदा संकेतों के अनुसार, 3 सितंबर, 2025 को सुबह 7 बजे तक जलस्तर 206.90 मीटर पहुंचने की संभावना है और उसके बाद जलस्तर बढ़ने की संभावना है.

पुराने रेलवे पुल पर यातायात किया बंद

दिल्ली में यमुना नदी मंगलवार को निकासी के निशान को पार कर गई थी, जहां जलस्तर 206.03 मीटर दर्ज किया गया था और तब से इसमें वृद्धि हो रही है. जलस्तर बढ़ने के कारण, जिला प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है और ORB को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.

वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज हर घंटे पानी की निकासी

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, ‘जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी की भारी मात्रा है. पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है. सुबह 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से नदी में 1.62 लाख क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 1.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir में बारिश के कारण नदियां उफान पर, आज भी जारी किया अलर्ट, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी घोषित, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image