Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsDelhi Excise Policy Scam: मंत्री आतिशी ने किया बड़ा दावा,कहा- अभी AAP...

Delhi Excise Policy Scam: मंत्री आतिशी ने किया बड़ा दावा,कहा- अभी AAP के 4 नेता और गिरफ्तार होंगे,बताए उनके नाम

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है.उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा आने वाले दिनों में आप के 4 नेता और गिरफ्तार होंगे.

”मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए अप्रोच किया”

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, “.मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है, मुझसे यह कहा गया कि या तो भाजपा में शामिल हो जाऊं, अपना राजनीतिक भविष्य बचा लूं,अपना राजनीतिक भविष्य बढ़ा लूं और अगर भाजपा में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में ED द्वारा मुझे गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.”

AAP के ये 4 नेता और होंगे गिरफ्तार

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा,”आने वाले 2 महीने में लोकसभा चुनाव से पहले वे आम आदमी पार्टी के 4 और नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे. वे मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ़्तार करेंगे.”

”दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहती है भाजपा”

‘आप’ ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उसके विधायकों को अपनी पार्टी में मिलाकर और आम आदमी पार्टी को तोड़कर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहती है.किराड़ी से ‘आप’ के विधायक ऋतुराज झा ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image