Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaDelhi Blast: भूटान यात्रा से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी,...

Delhi Blast: भूटान यात्रा से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की ली जानकारी

Delhi Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान दौरे से लौटने के तुरंत बाद दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचे और लाल किला ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।

Delhi Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की 2 दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद सीधे दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

घायलों से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने घायलों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. अस्पताल में मौजूद वरिष्ठ डॉक्टरों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को घायलों की स्थिति और इलाज की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

‘साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा’

घायलों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि LNJP अस्पताल गया और दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला. सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा!”

‘षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा’

पीएम मोदी ने भूटान दौरे के दौरान अपने भाषण में लाल किला के पास हुए विस्फोट पर गहरा दुख प्रकट किया था. उन्होंने जिम्मेदारों पर न्याय के कटघरे में लाने की बात कही थी. पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने भाषण में कहा कि मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूं. पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में हूं. हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी. इसके षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Govinda Discharged: गोविंदा हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, छुट्टी मिलने के बाद खुद बताया क्यों बिगड़ी थी तबीयत ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular