Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDelhi School Bomb Threat: आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की...

Delhi School Bomb Threat: आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, स्कूल परिसर को कराया गया खाली

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन स्कूल खाली कराया गया।

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार को ईमेल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई. स्कूल प्रशासन ने सुबह प्राधिकारियों को इसकी सूचना दी। मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया.

स्कूल में चलाया जा रहा तलाशी अभियान

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हम ईमेल के सोर्स की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराने के बाद वहां गहन तलाशी अभियान चल रहा है.’

साइबर सेल की ली जा रही मदद

उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है. दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: सड़क हादसे कम करने के लिए सुधार स्वयं से शुरू हो, 73 फीसदी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह तेज रफ्तार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular