Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsDelhi Airport पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स संचालन प्रभावित, 230 से...

Delhi Airport पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स संचालन प्रभावित, 230 से अधिक उड़ान लेट, 79 कैंसिल

Delhi Airport: घने कोहरे के कारण शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित रहा. फ्लाइटरडार24 के मुताबिक 230 से अधिक उड़ानें लेट हुईं और 79 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं. DIAL ने बताया कि CAT-III स्थिति में परिचालन जारी है, लेकिन देरी और व्यवधान की संभावना बनी हुई है.

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को उड़ान परिचालन बाधित हुआ और कम से कम 79 उड़ानें रद्द कर दी गईं. उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉट कॉम’ के अनुसार, एयरपोर्ट पर 230 से अधिक उड़ानों के संचालन में देरी हुई, जबकि यहां से प्रस्थान करने वाली उड़ानों में औसतन 49 मिनट की देरी दर्ज की गई. कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित कुल 79 उड़ानें रद्द की गई हैं.

CAT-3 में फ्लाइट्स का संचालन

दिल्ली एयरपोर्ट के संचालक ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (DIAL) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन अब भी ‘CAT(श्रेणी)-तृतीय’ में जारी है. आगमन और प्रस्थान दोनों हो रहे हैं, लेकिन कुछ उड़ानों में देरी या व्यवधान हो सकता है.’

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से प्रतिदिन 1300 फ्लाइट्स का होता है संचालन

डीआईएएल देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का संचालन करता है, जहां सामान्य तौर पर प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का परिचालन होता है. असुविधा के लिए खेद जताते हुए DIAL ने कहा कि उसके अधिकारी यात्रियों की सहायता करने और सभी टर्मिनलों पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Donald Trump ने रक्षा नीति बिल पर किए हस्ताक्षर, भारत अमेरिका साझेदारी मजबूत बनाने और क्वाड के माध्यम से सहयोग बढ़ाने पर जोर

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image