Tuesday, November 3, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 880 अंक फिसला,निफ्टी 24,008...

Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 880 अंक फिसला,निफ्टी 24,008 पर, जानें किस कंपनी के शेयर में फायदा

Share Market: भारत-पाकिस्तान तनाव का सीधा असर शुक्रवार को शेयर बाजार पर पड़ा। सेंसेक्स 880 अंक गिरकर 79,454.47 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 265 अंक टूटकर 24,008 पर बंद हुआ।

Share Market Update: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए 880.34 अंक यानी 1.10 प्रतिशत गिरकर 79,454.47 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 265.80 अंक यानी 1.10 प्रतिशत गिरकर 24,008 अंक पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स की कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी में उल्लेखनीय गिरावट हुई.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

दूसरी ओर टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

एशिया और यूरोपीय शेयर बाजार का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए. दूसरी ओर जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में बंद हुए. यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़कर बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.53 प्रतिशत चढ़कर 63.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: India Pakistan Tension: दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स रद्द, 27 एयरपोर्ट बंद

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image