Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaजैसलमेर में मिले दंपत्ति के शव

जैसलमेर में मिले दंपत्ति के शव

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक विवाहित जोड़े के शव एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की है जब रवींद्र और उसकी पत्नी रेखा के शव एक सुनसान इलाके में एक पेड़ की अलग-अलग शाखाओं से लटके हुए मिले।

सांगड़ के थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पाली जिले के कालू गांव का निवासी रवींद्र जैसलमेर के सांगड़ थाना क्षेत्र के मुलाना गांव में खेत मजदूर के रूप में काम करता था। उसकी शादी लगभग डेढ़ साल पहले रेखा से हुई थी। दंपित मुलाना में साथ रहता था। उन्होंने कहा, दोनों कल अपना सामान लेकर मुलाना गांव से यह कहकर निकले थे कि वे पाली जा रहे हैं। बाद में उनके शव गांव की सीमा के पास पेड़ से लटके मिले। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular