Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsDausa में विवाह समारोह में पटाखे चलाने को लेकर हुआ विवाद, बाराती...

Dausa में विवाह समारोह में पटाखे चलाने को लेकर हुआ विवाद, बाराती ने 9 लोगों को कार से कुचला

राजस्थान के दौसा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ गया की शख्स ने विवाहस्थल के बाहर अपनी कार से 9 लोगों को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए. घटना रविवार रात को लाडपुरा गांव में हुई.

पुलिस ने मामले को लेकर दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी बाराती बनकर आया था और विवाह स्थल के बाहर पटाखे जला रहा था, तभी उसका दुल्हन के भाई से झगड़ा हो गया. बाद में विवाद और बढ़ गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी अपनी कार में बैठ गया और दुल्हन पक्ष के लोगों के एक समूह पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे 9 लोग घायल हो गए.

7 लोग गंभीर रूप से घायल

उन्होंने बताया कि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image